फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fraud of 3.75 lakh in the name of lottery

लॉटरी के नाम पर 3.75 लाख की ठगी

Mon, 20 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
fraud of 3.75 lakh in the name of lottery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लॉटरी के नाम पर लाहौल-स्पीति की महिला से 3.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने 9.50 लाख की लॉटरी निकलने का पत्र महिला को डाक के माध्यम से भेजा था।
लॉटरी की राशि लेने के लिए पत्र में व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध करवाया गया था। महिला ने शातिर की ओर से भेजे गए अलग-अलग बैंक खातों में 3.75 लाख की राशि जमा करवा दी। इसके बाद शातिर की ओर से कोई जवाब न मिलने पर पीड़ित महिला ने केलांग पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार को ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर की 9.50 लाख की लॉटरी ईनाम में जीतने का एक पत्र डाक से मिला। इसमें शातिर ने मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया था। इसके बाद महिला शातिर के संपर्क में आई और पंजीकरण शुल्क समेत अलग-अलग किस्तों में करीब 3.75 लाख की राशि शातिर के खातों में जमा करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने धोखाधड़ी होने की पुष्टि की। उन्होंने लोगों से आग्रह है कि ऐसी किसी भी लॉटरी के झांसे और व्यक्ति के बहकावे में न आएं। सोशल मीडिया संदेश या एसएमएस की प्रमाणिकता की जांच जरूर करवाएं। लोग नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस चौकी को संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अपराधी यदि किसी व्यक्ति के ध्यान में हों तो जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को दूरभाष से सूचित कर सकते हैं। इसमें जानकारी पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी। जानकारी सही पाए जाने पर उचित ईनाम भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed