फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fourlane Sangharsh Committee dissatisfied with talks with the government

सरकार से हुई वार्ता से फोरलेन संघर्ष समिति असंतुष्ट

Mon, 09 May 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fourlane Sangharsh Committee dissatisfied with talks with the government
कुल्लू में फोरलेन सड़क सघर्ष समिति की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी और सदस्य।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। लेकर फोरलेन संघर्ष समिति चार गुना मुआवजे समेत कई अन्य मांगों को लेकर 13 मई को कुल्लू में रणनीति तैयार करेगी। सरकार के साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी फोरलेन प्रभावितों के मुद्दों को न ही मंत्री न ही अधिकारी समझ पाए हैं।
विज्ञापन

यह बात परिधि गृह ढालपुर में हुई फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश सेन ने कही। इस अवसर पर ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर और ब्रजेश महंत भी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया कि 13 मई को जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला परिषद सभागार में होगी। इसमें जिला पदाधिकारियों के साथ क्लस्टर कमेटियों के सदस्यों उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने सरकार के साथ हुई वार्ता का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि अभी तक सरकार ने प्रभावितों को कोरे आश्वासन दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फोरलेन प्रभावितों को जबरदस्ती सड़कों पर उतरने को मजबूर कर रही है। मांगें न मानने पर आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन और क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव भुवनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हुक्म ठाकुर, मनाली खंड अध्यक्ष मोहिंदर ठाकुर, अजय कंवर, देवेंद्र नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed