{"_id":"64f61517bbd68298cc06d828","slug":"fourlane-affected-people-break-fast-in-hathithan-kullu-news-c-89-1-klu1001-6284-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हाथीथान में फोरलेन प्रभावितों ने तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हाथीथान में फोरलेन प्रभावितों ने तोड़ा अनशन
Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हाथीथान में मुआवजा न मिलने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के खिलाफ क्रमिक आमरण अनशन पर बैठे प्रभावितों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
प्रशासन ने प्रभावितों को मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया है। फोरलेन प्रभावित हाथीथान चौक पर तंबू लगाकर अनशन पर बैठे हुए थे। फोरलेन प्रभावित कर्णदेव बोध ने छह दिन से अन्न का एक भी दाना ग्रहण नहीं किया था। इसके चलते उन्हें ग्लूकोज लगा था। तबीयत का जायजा लेने के लिए लगातार मेडिकल टीम निगरानी कर रही थी।
सोमवार को एक बार फिर तहसीलदार भुंतर अकांक्षा शर्मा मौके पर पहुंचीं और अनशन पर बैठे हुए लोगों से बातचीत की। फोरलेन प्रभावितों की दोनों मांगों को एनएचएआई के समक्ष रखकर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया गया, इसके बाद ही फोरलेन प्रभावित अनशन समाप्त करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
तहसीलदार भुंतर अकांक्षा शर्मा ने कहा कि हाथीथान में अनशन पर बैठे हुए लोगों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। संवाद