{"_id":"6123d2a18ebc3e79a63cfc4b","slug":"four-days-later-accused-of-murder-caught-in-the-fields-khadak-bahadur-was-hiding-in-satring-village-of-gadsa-valley-police-was-going-on-search-operation-kullu-news-sml3813653187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खेतों में पकड़ा हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खेतों में पकड़ा हत्या का आरोपी
विज्ञापन
कुल्लू। 19 और 20 अगस्त की रात को गड़सा घाटी के ठेला स्थित खाणी गांव में यूपी के कामगार की हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए गड़सा घाटी के साथ मणिकर्ण घाटी में सर्च अभियान चलाया हुआ था। सोमवार दोपहर को पुलिस ने नेपाल वासी खड़क बहादुर को सतरिंग गांव के पास खेतों में धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, जिसने हत्या के आरोपी की मदद की है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने में जुट गई है। उसने यूपी के कामगार की हत्या क्यों की है, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सतरिंग गांव के एक व्यक्ति ने हत्या के आरोपी के बेटे व बेटी को उनकी मां के पास खाणी गांव छोड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाश की, जिसने इन बच्चों को छोड़ा है। बाद में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते पाया कि फरार आरोपी इसी क्षेत्र में है। ऐसे में पुलिस ने सर्च अभियान को गति देते हुए सतरिंग गांव में आरोपी को गिरफ्तार किया। 32 वर्षीय खड़क बहादुर खाणी गांव में एक बगीचे में बतौर चौकीदार काम करता था। वह पिछले दो सालों से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ यहां रह रहा था। 19 और 20 अगस्त की रात को आरोपी ने मिस्त्री का काम करने वाले यूपी निवासी 36 वर्षीय राम चंद्र के सिर पर रॉड से वार किया। जिसमें मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद से मिस्त्री का साथी सिकंदर भी डरकर भाग गया। हत्या के बाद आरोपी अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी केे साथ भी मारपीट की थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान हत्या के आरोपी की मदद करने तथा उसके छुपे होने की सूचना पुलिस को न देने पर स्थानीय व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए लाया गया है।