{"_id":"68bc676a1695a2209f012271","slug":"four-bodies-were-pulled-out-from-the-rubble-on-the-fourth-day-kullu-news-c-89-1-klu1002-156423-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चौथे दिन मलबे से निकाले चार शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चौथे दिन मलबे से निकाले चार शव
Sat, 06 Sep 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
एक की तलाश जारी, एनडीआरएफ के जवान का शव भी किया बरामद
रेस्क्यू अभियान में अब तक दोनों जगह से निकाले जा चुके हैं 9 में से 8 शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार में दो जगह मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए चौथे दिन भी दिनभर सर्च अभियान चला। दोनों जगह से शनिवार को एनडीआरएफ के जवान सहित चार शव बरामद किए गए हैं।
अब शेष एक व्यक्ति की तलाश जारी है। इनर अखाड़ा बाजार में 3 और 4 सितंबर को हुए भूस्खलन से 12 लोग मलबे में दब गए थे। इनमें तीन लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर लिया था लेकिन नौ लोग मलबे में दब गए थे। अब तक इनमें 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं। एक अभी भी मलबे में दबा है। इसकी तलाश के लिए दो जेसीबी के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, दमकल विभाग के जवान जुटे हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि 3 और 4 सितंबर को इनर अखाड़ा बाजार में मलबे में 9 लोग दब गए थे। इनमें आठ के शव निकाल लिए हैं। शवों को परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
शुक्रवार रात को उस स्थान पर सर्च अभियान चलाया गया जहां तीन सितंबर को एनडीआरएफ का जवान और एक अन्य कश्मीर का व्यक्ति मलबे में दबा था। रात करीब दो बजे कश्मीर के एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके बाद से सुबह दोनों स्थानों पर सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन
--
शनिवार को इनके शव निकाले
शनिवार को दोनों जगह से चार शव बरामद किए गए। इनमें एनडीआरफ के सदस्य नरेंद्र पुत्र सुखराम निवासी बयासर जिला कुल्लू, बकार अहमद मीर पुत्र अब्दुल रशीद मीर निवासी कुपवाड़ा कश्मीर, हुसैन लोन पुत्र सुल्तान लोन निवासी कश्मीर, ताहिर दीन अहमद शेख, पुत्र बशीर अहमद शेख निवासी कश्मीर के शव निकले गए हैं। 51 वर्षीय गुलजार अहमद लोन पुत्र मोहम्मद शाह वावानगरी, कंगन जिला गांधरावल कश्मीर निवासी अभी भी मलबे में दबा है।