फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   former has join aam adami party

पूर्व एचएएस अधिकारी हुकम ने थामा आप का दामन

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
former has join aam adami party
बंजार (कुल्लू)। दिल्ली और पंजाब विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी का कुनबा अब धीरे-धीरे हिमाचल की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर बंजार क्षेत्र के लोगों का पार्टी ज्वॉइन करना जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाल ही में मंडी रोड शो और संबोधन के बाद लोगों में पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी हुकम सिंह ठाकुर ने भी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय बंजार में अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मूल रूप से सराज क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत टील के बछुट गांव निवासी हुकम सिंह ठाकुर वर्षों तक हिमाचल प्रदेश सरकार में बतौर प्रशासनिक अधिकारी सेवारत रहे हैं। इन्होंने बीडीओ के रूप में सरकारी सेवा की शुरुआत की तथा विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहने के उपरांत एडीएम पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने ठाकुर का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सेवा के अनुभवी लोगों के जुड़ने से पार्टी व संगठन को मजबूती और एक नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed