फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Forest department alert to deal with forest fire

Kullu News: जंगलों में आग से निपटने के लिए वन विभाग अलर्ट

Sun, 05 Nov 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Forest department alert to deal with forest fire
कुल्लू। सर्दियां शुरू होते ही जंगलों में चिंगारी सुलगने लगी है। आग की घटनाओं को लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग के उच्च अधिकारियों ने आरओ को टीम तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

टीम में वन विभाग के आरओ से लेकर अन्य फील्ड स्टाफ शामिल किया जाएगा।आग की घटना होने पर फील्ड कर्मचारियों को तुरंत रिपोर्ट देने के साथ ही आग पर काबू पाने के लिए जरूरी प्रयास करने को कहा गया है। साथ ही वन विभाग आग के मामले में एफआईआर दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन

अगर कोई जंगल में आग लगाते पकड़ा जाता है कि तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग भी लिया जाएगा। गांव-गांव में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियां शुरू होने के बाद जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। आग के चलते लाखों की वन संपदा राख हो जाती है। दो दिन पहले ही जिला मुख्यालय के सामने चीड़ के जंगल में आग लगी थी।

डीएफओ एंजल चौहान ने कहा कि जंगलों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग ने तैयारी आरंभ कर दी है। अधिकारियों व फील्ड स्टाफ को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आग से निपटने में ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed