{"_id":"c16e866968a0fb3a51763180505bd3c7","slug":"foreign-culture-programme-will-performed-in-dashra-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा में विदेशी सांस्कृतिक दल मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा में विदेशी सांस्कृतिक दल मचाएंगे धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार छह देशों और भारत के करीब दस राज्यों के सांस्कृतिक दल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वीरवार को बचत भवन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने यह जानकारी दी। बैठक में कर्ण सिंह ने उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को इसके संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याओं में रूस, पुर्तगाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, ताईवान और श्रीलंका के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक कलाकारों के अलावा देश के करीब दस राज्यों के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक दिखाएंगे। उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कर्ण सिंह ने कहा कि उत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा ग्रामीण खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। इनमें वॉलीबाल, कबड्डी और महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता शामिल है। इन प्रतियोगिताओं में केवल कुल्लू जिले की टीमें ही भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन इसमें चुनिंदा टीमें ही आमंत्रित की जाएंगी। बैठक में प्लॉट आवंटन, विभागीय प्रदर्शनी, देवलुओं के रहने और खाने की व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और कई अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक महेश्वर सिंह, लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, उपायुक्त एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राकेश कंवर, जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष ऋषभ कालिया, उपाध्यक्ष मनु शर्मा, धर्मवीर धामी, देवेंद्र नेगी ने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन