{"_id":"67e97efda8674ed0d9085c4a","slug":"for-the-first-time-bros-94-rcc-team-will-restore-the-gramphoo-losar-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144401-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहली बार ग्रांफू-लोसर सड़क को बहाल करेगी बीआरओ की 94 आरसीसी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहली बार ग्रांफू-लोसर सड़क को बहाल करेगी बीआरओ की 94 आरसीसी की टीम
Sun, 30 Mar 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
अभी तक फुम्मड़ नाला में गिरे विशाल हिमखंड से जूझ रही टीम, एक-दो दिन में शुरू होगा काम
लाहौल घाटी से ग्रांफू तक सड़क को सीमा सड़क संगठन की 70 आरसीसी की टीम करेगी बहाल
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कुंजम दर्रा के रास्ते ग्रांफू-लोसर तक सड़क को पहली बार सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी की टीम बहाल करेगी। पहले इस टीम के पास ग्रांफू से छोटा दड़ा तक 40 किलाेमीटर का पैच था। अब यह बढ़ाकर 80 किलोमीटर कर दिया गया है।
सड़क की बहाली का काम स्पीति छोर से लोसर से एक-दो दिन में शुरू करने की तैयारी है। पहले इस सड़क को स्पीति के छोर से समदो से छोटा दड़ा तक समदो में तैनात सीमा सड़क संगठन 108 बहाल करता था। लाहौल के छोर से अभियान के लिए बीआरओ 70 आरसीसी की टीम ग्रांफू पहुंचेगी। उसके बाद 94 की टीम सड़क की बहाली के काम में जुट जाएगी। अभी टीम फुम्मड़ नाला में गिरे विशालकाय हिमखंड से जूझ रही है।
लाहौल के छोर से ग्रांफू से छोटा दड़ा तक 40 किमी का ट्रेक उदयपुर में तैनात 94 आरसीसी के अधीन था। बीते सितंबर 2024 में ग्रांफू से लोसर तक 80 किमी यह सड़क बीआरओ की 94 आरसीसी के पास दे दी है।
विज्ञापन
उधर, सीमा सड़क संगठन 94 के एसडीओ (सिविल) बीडी धीमान ने कहा कि लाहौल छोर से कुंजम की ओर से 70 आरसीसी की टीम ग्रांफू पहुंचेगी। इसके बाद ग्रांफू से आगे काम शुरू होगा। स्पीति के लोसर से ग्रांफू की ओर अप्रैल एक-दो से मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
--