{"_id":"6ade3bf166ee9f257e002f64","slug":"food-stalls-will-be-inspected-from-dussehra-to-diwali-kullu-news-c-89-1-ssml1015-190306-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा से दिवाली तक खानपान के स्टॉलों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा से दिवाली तक खानपान के स्टॉलों की होगी जांच
विज्ञापन
कुल्लू के दशहरा उत्सव के दौरान निकली भगवान नर सिंह की जलेब में भाग लेते आनी के देवता।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से दिवाली तक लगे खान-पान के स्टॉलों पर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें निगरानी करेंगी। स्टॉलों का निरीक्षण कर 12 निर्धारित मानकों के आधार पर व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी या नियमों के उल्लंघन की आशंका पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। विभाग का उद्देश्य उत्सव में पहुंचने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाना है।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों के व्यवहार, सामान्य स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस और खाद्य पदार्थों की जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की स्थिति परखी जाएगी। इसके अलावा पानी की गुणवत्ता, उसके भंडारण की व्यवस्था और अनिवार्य किट से जुड़े मानकों की भी जांच होगी। विभागीय टीमें स्टॉल संचालकों की व्यक्तिगत स्वच्छता, मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट, खाद्य पदार्थों को धूल से बचाने के लिए ढकने की व्यवस्था और बर्तनों की धुलाई के मानकों की भी पड़ताल करेंगी। खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने और ढककर रखने की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा और दिवाली के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और पर्यटक खान-पान के स्टॉलों पर पहुंचते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। स्टॉल संचालकों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।