फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Follow the rules in tricolor yatra

कुल्लू में भाजपा की तिरंगा यात्रा में ताक पर रखे ट्रैफिक नियम

Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules in tricolor yatra
कुल्लू। जिले में भाजपा की तिरंगा यात्रा में नियम ताक पर रहे। पुलिस भी तमाशा बनकर देखती रही। कई बाइक सवारों ने हेलमेट तक नहीं पहने थे। चौक-चौराहों पर सरेआम हादसों को न्योता दिया जा रहा था, जबकि पुलिस बिना हेलमेट पहने हुए कार्यकर्ताओं के चालान करने में भी बेबस दिखाई दी। यह तिरंगा रैली कुल्लू के ढालपुर से रामशिला तक निकाली गई। इसमें भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि भाजपा की सरकार में पुलिस भी बिना हेलमेट पहने हुए कार्यकर्ताओं का चालान नहीं कर सकी। आम लोग का पुलिस सड़क पर बिना हेलमेट फटाफट चालान कर देती है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा की शहर में कई बाइक रैली निकाली गई है। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता हर बार बिना हेलमेट पहनकर कर रैली में शामिल होते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रहती है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस बिना हेलमेट पहने हुए लोगों की पहचान करेगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed