फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Follow aero sports rules in paragliding: Sunayana

पैराग्लाइडिंग में एयरो स्पोर्ट्स नियमों का करें पालन : सुनयना

Thu, 25 Apr 2024 06:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Apr 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Follow aero sports rules in paragliding: Sunayana
कहा, पर्यटन सीजन में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में सैलानियों की सुरक्षा अहम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन सीजन को लेकर पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। जिला पर्यटन विभाग ने वीरवार को जिला एयरो स्पोर्ट्स क्लब की बैठक का आयोजन किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल्लू की समस्त पैराग्लाइडिंग साइटों से एसोसिएशनों के प्रधानों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
सभी सदस्यों के साथ प्रत्येक पैराग्लाइडिंग साइट में पर्यटकों की सुरक्षा एवं पर्यटकों को सुखद अनुभव देने, पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग गतिविधियों से संबंधित स्मृतिचिह्न, प्रमाण पत्र जारी करने, पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन के लिए सिंगल काउंटर सहित कई विषयों पर चर्चा की। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने सभी पैराग्लाइडर ऑपरेटरों को हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स नियम 2022 के अंतर्गत संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में पैराग्लाइडिंग करने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इसके लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। निर्देशों की अनुपालना में कोताही बरतने पर विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। कहा कि विभाग की टीम गड़सा, पीज, डोभी, सोलंगनाला, मढ़ी और गुलाबा साइटों की समय-समय पर निरीक्षण कर दस्तावेजों और पैराग्लाइडिंग में इस्तेमाल उपकरणों को जांचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed