{"_id":"663fc1242f118d07060a7a04","slug":"folk-singers-created-a-stir-in-larji-fair-kullu-news-c-89-1-klu1001-122536-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारजी मेले में लोक गायकों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारजी मेले में लोक गायकों ने मचाया धमाल
Sun, 12 May 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 12 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। देव श्री बडा छंमाहू के सम्मान में मनाया जाने वाला लारजी मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले का विधिवत समापन समाजसेवी नीरज सैणी ने किया। मेले में देव श्री बड़ा छंमाहू, धामणी छंमाहू और वासुकी नाग का भव्य देवमिलन हुआ। तीनों देवता अपने-अपने देवालयों में लौट गए।
मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक लाल सिंह ठाकुर, कुर्मदत्त भारती और मंजू सूर्यवंशी ने दर्शक खूब नचाया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान गुड्डू राम, उपाध्यक्ष डोला सिंह, उर्वशी, पुष्पा देवी, तारा देवी, बलवीर सिंह और केहर सिह ने बताया कि मेले में कुल्लू जिला की बंजार, मंडी जिला की द्रंग और सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
दो दशक पूर्व लोग मेले में मिट्टी के बर्तन, पारु और कुंधडू की खरीदारी करने आते थे। मगर अब मेले का स्वरूप बदल गया है। मुख्यातिथि नीरज सैणी ने कहा कि मेले केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। मेले को लेकर लोगाें में उत्साह देखने को मिला। तीन दिनों तक लारजी में मेले के चलते खूब चहल-पहल रही। इस दौरान राकेश वैद्य आदि मौजूद रहे।