फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flowers of apple plants fall due to rain and winds

Kullu News: बारिश, हवाओं से सेब पौधों के गिरे फूल

Tue, 16 Apr 2024 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
Flowers of apple plants fall due to rain and winds
जिले में मौसम के बिगड़े मिजाज से बागवानों की बढ़ाईं दिक्कतें
विज्ञापन

इन दिनों सेब पौधों में चल रही फ्लावरिंग, सेटिंग पर भी पड़ेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सोमवार रात मूसलाधार बारिश हुई है। मंगलवार दोपहर बाद भी कुल्लू में बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने से बगीचों में सेब के पौधों में खिले फूलों की पंखुड़ियां गिर गई हैं। ऐसे में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिन पौधों में फूल खिले हुए थे, उनके करीब 50 प्रतिशत फूल गिर गए हैं। जिले में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग चरम पर है लेकिन मौसम का बिगड़ा मिजाज घाटी के बागवानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
नुकसान कितना है, इसका अभी तक आकलन नहीं हो पाया है। बागवानों के लिए फ्लावरिंग सीजन के दौरान मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह के समय धूप खिल रही है तो दोपहर बाद अचानक बारिश हो रही है। सेब की बेहतर सेटिंग के लिए मौसम का साफ रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो बागवानों को नुकसान होगा। बागवान तेज राम ठाकुर, दीनदयाल और मनी राम ने कहा कि सेब की फसल से बागवानों का सालभर का गुजारा निकलता है। फूलों के समय पर बारिश होती रही तो इससे बागवानों को नुकसान होगा। अब ओलावृष्टि का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि मौसम ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। बिगड़े मौसम से सेब की सेटिंग पर असर पड़ेगा।

...


फ्लावरिंग के बीच बारिश के चलते कितना नुकसान हुआ है, इसकी फील्ड से रिपोर्ट मांगी जाएंगी। तापमान में उतार-चढ़ाव आने से सेटिंग पर असर पड़ता है। जहां पर सेब की सेटिंग हो चुकी है, वहां पर बारिश का असर नहीं है। जहां पर सेब पौधों में फूल हैं, वहां बारिश से असर पड़ेगा।
-केएल कटोच, विषयवाद विशेषज्ञ बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed