फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flowering started in plum plants

Kullu News: प्लम पौधों में शुरू हुई फ्लावरिंग

Thu, 29 Feb 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 29 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flowering started in plum plants
कुल्लू। फरवरी के अंतिम सप्ताह से प्लम के पौधों में फ्लावरिंग शुरू हो गई है। निचले क्षेत्रों में ग्रीन टिप अवस्था के बाद अब प्लम के पौधों में फूल खिलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

लारजी से भुंतर तक, हुरला, थरास, गड़सा में मैरीपोजा प्लम के पौधों में फूल खिलना शुरू हो गए हैं। बागवान इस बार बेहतर फसल की उम्मीद कर रहे हैं। कुल्लू जिले के निचले क्षेत्रों बजौरा, हुरला, थरास, गड़सा, भुंतर, मौहल क्षेत्र में फ्लावरिंग शुरू हो गई है। मौसम खुलने के बाद जैसे-जैसे तापमान में इजाफा होगा, फ्लावरिंग की प्रक्रिया भी तेज होगी। अभी तक पार्वती, खराहल, ऊझी घाटी, लगघाटी के क्षेत्रों में फ्लावरिंग नहीं हुई है। मौसम विभाग ने तीन मार्च तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। तापमान कम होने की सूरत में बागवानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नमी और तापमान कम होने से फ्लावरिंग में कुछ और देरी होगी। खराहल घाटी के बागवान राकेश कुमार, लाल चंद और लगघाटी के बागवान प्रेम ठाकुर ने कहा कि फरवरी की बर्फबारी ने सुकून ला दिया। इस साल प्लम सहित सेब की बेहतर फसल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बागवान इन दिनों अपने बगीचों में विभिन्न कार्यों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा के सहायक निदेशक डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्लम के पौधों में फ्लावरिंग की प्रक्रिया मार्च महीने में जोर पकड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed