फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Floods swept away farms and roads in Yangla village

Kullu News: यांगला गांव में खेतों-रास्तों को बहा ले गई बाढ़

Sat, 02 Aug 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 02 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Floods swept away farms and roads in Yangla village
बादल फटने से पहुंचा भारी नुकसान, विधायक अनुराधा ने लिया मौके का जायजा
विज्ञापन

लोगों ने उठाईं पेयजल, सिंचाई से जुड़ीं समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। चंद्राघाटी के वामतट पर बसे यांगला गांव के गुलधार नाले में अचानक बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से खेतों, रास्तों और आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन और ग्रामीण मिलकर स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं। भारी बारिश के चलते गुलधार नाले में बाढ़ आने से पुलिया सहित किसानों की फसलों का नुकसान हुआ था। ग्रामीणों का दुख-दर्द बांटने के लिए विधायक अनुराधा जलशक्ति, लोक निर्माण और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। विधायक ने नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र राहत कार्य करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक और अधिकारियों के समक्ष पेयजल, सिंचाई और आवागमन से जुड़ीं समस्याएं उठाईं। उन्होंने इनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक अनुराधा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणाें के खेतों, स्थानीय रास्तों के अलावा सरकारी और निजी भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल प्रशासन और विभिन्न विभाग मिलकर स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed