फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood washed away the drinking water scheme, water crisis deepened

Kullu News: पेयजल योजना को बहा ले गई बाढ़, जल संकट गहराया

Sat, 23 Aug 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Flood washed away the drinking water scheme, water crisis deepened
कुल्लू। शहर को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने वाली योजना को बाढ़ बहा ले गई है। इससे प्रारंभिक रिपोर्ट में जल शक्ति विभाग को दो करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। लगघाटी में 19 अगस्त को चोपाड़सा पंचायत में बादल फटा है। इससे जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना की लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हुई है। लगघाटी के कालंग से ग्रेबिटी के साथ आने वाली पेयजल योजना ठप है।
विज्ञापन

बादल फटने के कारण कुल्लू-कालंग सड़क पर रूजग में बना पुल भी बहा है। इससे सड़क आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। विभागीय टीम रूजग से कालंग तक हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं कर पाई है, लेकिन रूजग से कुल्लू तक हुए नुकसान का आंकड़ा लगभग दो करोड़ रुपये हैं। वहीं, कालंग से ग्रेबिटी के साथ आने वाली पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से कुल्लू शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। विभाग ने शहर के हजारों उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए अब पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर समय सारिणी तैयार की है। समयसारिणी के अनुसार 19 जगह एक से तीन घंटे तक पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, पहले शहर में 24 घंटे पेयजल मुहैया करवाया जाता रहा है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने कहा कि कुल्लू शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने वाली योजना की ग्रेबिटी लाइन क्षतिगस्त हुई है। बादल फटने की घटना के प्रारंभिक आकलन में विभाग को दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभागीय टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed