Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood protection work should be done in a scientific and effective manner: Dr. Jain

वैज्ञानिक एवं प्रभावी तरीके से हों बाढ़ सुरक्षा के कार्य : डॉ. जैन

Thu, 12 Mar 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Flood protection work should be done in a scientific and effective manner: Dr. Jain
मनाली विधानसभा में गत वर्षों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा बाढ़ सुरक्षा के लिए किए ज
हरिपुर/पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में ब्यास के किनारे वैज्ञानिक एवं प्रभावी तरीके से बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाएं। स्थायी सुरक्षा आवश्यकता है। जून से पहले सुरक्षा से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाए। यह बात जलशक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने वीरवार को मनाली विधानसभा में विगत वर्षों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद कही। उन्हाेंने बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आलू ग्राउंड और क्लाथ वृद्धाश्रम के पास निर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया। इसके बाद हुई बैठक में उन्होंने जलशक्ति विभाग से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट की जानकारी ली।
विज्ञापन

क्षेत्र में आठ करोड़ रुपये से 700 मीटर क्षेत्र पर बाढ़ नियंत्रण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही 2100 मीटर के क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये का कार्य प्रगति पर है, जो 15 अप्रैल से पहले पूर्ण हो जाएगा। प्रशासन की ओर से 11 स्थलों पर ड्रेजिंग का कार्य प्रस्तावित है। लोक निर्माण की ओर से 24 करोड़ के कार्य 800 मीटर के क्षेत्र पर किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि उपायुक्त की अध्यक्षता में मासिक रूप से सभी विभागों के साथ नियमित बैठक अनिवार्य रूप से हो, जिसमें एनएचएआई भी भाग लेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed