फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood of faith in Shiva temples during Shivratri

Kullu News: शिवरात्रि में शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 26 Feb 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith in Shiva temples during Shivratri
कुल्लू में ​​शिवरात्रि के मौके पर बारिश के बीच भूतनाथ में भोले बाबा के दर्शन के लिए लाइन में ख
मनाली (कुल्लू)। महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को मनाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

भारी बारिश के बावजूद घाटी के शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बिल्व पत्र, जल एवं दूध अर्पित कर भक्तों ने शिव शंकर का आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि पर मनाली शहर में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। नीलकंठ महादेव के बरान स्थित मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

महाशिवरात्रि पर सियाली महादेव मंदिर, शिव मंदिर मनाली बाजार, अंजनी महादेव, महा कालेश्वर मंदिर में भक्ताें की भीड़ उमड़ी। खास यह रहा कि इस साल अधिकतर मंदिरों में घोटा नहीं बना। नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत देव समाज ने इस बार भांग का घोटा बनाने से तौबा की। इसके चलते मंदिरों में भक्तों को फल, खीर और दूध बांटा गया। भोलेनाथ के मंदिर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगे। श्रद्धालुओं ने अंजनी महादेव में बर्फ से बने शिवलिंग के भी दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed