फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood in Gondhla drain, Manali-Leh road closed for traffic

Kullu News: गोंधला नाले में आई बाढ़, मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद

Thu, 14 Aug 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Flood in Gondhla drain, Manali-Leh road closed for traffic
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के नालों में बाढ़ आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को बारिश के बाद गोंधला नाले में भारी बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद मनाली-लेह सड़क शेलटू के समीप यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके साथ ही बाढ़ का पानी ट्रिलिंग, बुलदंग में लोगों घरों और खेतों में पानी घुस गया है। सूचना के बाद गोंधला पंचायत प्रधान सूरज ठाकुर मौके पर पहुंचे। प्रधान सूरज ठाकुर ने कहा कि बुधवार अपराह्न 7:15 बजे ट्रिलिंग गांव से ऊपर पहाड़ी पर तेज बारिश हुई और देखते ही देखते नाले में बाढ़ आ गई। नाले में आई बाढ़ से पेयजल स्कीम और सड़क बाधित हुई है। प्रशासन को घटना के संबंध में अवगत करवा दिया है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि बीआरओ को सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं और मशीनरी रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed