{"_id":"68bb1ba7611fff6c2a02cae1","slug":"flood-in-bashouna-nala-debris-and-water-entered-the-diet-hostel-kullu-news-c-89-1-ssml1015-156306-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बशौणा नाला में बाढ़, डाइट हॉस्टल में घुसा मलबा-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बशौणा नाला में बाढ़, डाइट हॉस्टल में घुसा मलबा-पानी
Fri, 05 Sep 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
बशौणा नाले में आई बाढ़ से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ के हॉस्टल में फंसे प्रशिक्
प्रशिक्षुओं ने छोड़ा हॉस्टल, सुरक्षित स्थान पर ली शरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के वामतट पर स्थित बशौणा नाला में अचानक बाढ़ आ गई। गत वीरवार देर शाम को हुई इस घटना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के हॉस्टल की सुरक्षा दीवार गिर गई है।
इसके अलावा हॉस्टल की धरातल मंजिल में मलबा और पानी भर गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन हॉस्टल में उस दौरान नौ प्रशिक्षु रह रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल को खाली करवा दिया गया है। प्रशिक्षुओं को सुरक्षित स्थानों पर शरण दी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बशौणा नाला के उफान पर रहने से हॉस्टल की सुरक्षा दीवार गिर गई है और धरातल मंजिल में मलबा भर गया है। प्रशिक्षुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। कहा कि इससे संस्थान के प्रशासनिक भवन को नुकसान नहीं हुआ है। संवाद