फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood again in Beas river, 30 houses and shops evacuated, loss of crores

Flood Kullu: ब्यास नदी में फिर बाढ़, 30 मकानों और दुकानों को खाली करवाया, करोड़ों का नुकसान

Mon, 08 Aug 2022 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 11:30 PM IST
सार

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन पर पलचान से मनाली तक जगह-जगह भूस्खलन हुआ। हालांकि इससे यातायात पर कोई असर नहीं हुआ। बाहंग और वशिष्ठ बिहाल में कई मकान और दुकानें खतरे की जद में आ गई हैं। प्रशासन ने ऐसे 30 मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है।

विज्ञापन
Flood again in Beas river, 30 houses and shops evacuated, loss of crores
ब्यास नदी उफान पर। - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्यास नदी में फिर बाढ़ आ गई है। सोमवार सुबह तड़के नदी का जलस्तर बढ़ने से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन पर पलचान से मनाली तक जगह-जगह भूस्खलन हुआ। हालांकि इससे यातायात पर कोई असर नहीं हुआ। बाहंग और वशिष्ठ बिहाल में कई मकान और दुकानें खतरे की जद में आ गई हैं। प्रशासन ने ऐसे 30 मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है। अचानक बाढ़ के बाद इन इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। वशिष्ठ और चचोगा का पंचायत भवन भी खतरे में आ गया है।

विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बीआरओ को जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने को कहा है। रविवार रात से ही घाटी में बारिश का क्रम जारी है। तड़के हुई मूसलाधार बारिश से सेरी नाला, पागलनाला, ब्यास कुंड नाला और अन्य नदी-नाले उफान पर आ गए। इससे ब्यास नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। बाहंग के पास नदी का रुख मुड़ने से पानी सड़क की ओर आ गया। पलचान के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। वशिष्ठ बिहाल में भी दो-तीन स्थानों पर भूस्खलन हुआ। वशिष्ठ चौक के पास सड़क धंस गई है। हालांकि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन


प्रशासन ने धंसी सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। सुबह तड़के बाढ़ के कारण बाहंग और वशिष्ठ बिहाल में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि नदी का रौद्र रूप धारण करने के बाद इलाके के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर गए। उधर प्रशासन ने खतरे की जद में आए मकान और दुकानें खाली करवाने के आदेश दिए हैं। मनाली प्रशासन ने इलाके में अलर्ट जारी किया है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग पर करोड़ों का नुकसान हुआ है। जगह-जगह सड़क धंस गई है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के हेलिपैड को भी काफी नुकसान हुआ है। हेलीपैड को जाने वाली सड़क भी बह गई है। नदी का जल स्तर कम होने का इंतजार है। फिर भी पत्थर आदि फेंककर सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed