{"_id":"f345bcf1314a322620bdd37121d28698","slug":"flights-for-udaipur-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में फंसे मरीजों को किया जाएगा लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में फंसे मरीजों को किया जाएगा लिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में विभिन्न इलाकों में फंसे मरीजों को राहत देने के लिए सोमवार एक आपातकालीन उड़ान की घोषणा की है। मौसम खराब और व्यस्तता के चलते पिछले करीब एक सप्ताह से जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा ठप है। ऐसे में लाहौल के कई गांवों में फंसे मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
मरीजों को लेकर मीडिया में प्रकाशित हो रही खबरों के साथ प्रशासन की गुहार पर राज्य सरकार ने सोमवार को एक इमरजेंसी उड़ान की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि लाहौल घाटी में करीब आधा दर्जन मरीजों को उपचार के लिए कुल्लू रेफर किया गया है। कुल्लू में तैनात उड़ान सहप्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम जीएडी ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि सोमवार को भुंतर से तांदी डाइट के बीच एक आपात उड़ान होगी। लिहाजा, लाहौल के विभिन्न हिस्सों में फंसे मरीजों को सुबह तांदी हेलीपैड पहुंचने की अपील की है। तांदी डाइट से ही सभी मरीजों को कुल्लू के लिए लिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन