{"_id":"66f7fe0b90fc87d3e70f8f2c","slug":"five-parking-lots-including-dhalpur-akhara-bazaar-will-be-allotted-again-kullu-news-c-89-1-klu1001-131859-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर, अखाड़ा बाजार सहित पांच पार्किंग फिर होगी अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर, अखाड़ा बाजार सहित पांच पार्किंग फिर होगी अलॉट
विज्ञापन
नगर परिषद कुल्लू ने शुरू की टेंडर की प्रक्रिया
कार से 50 और दो पहिया वाहन से ली जाती है 20 रुपये फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू शहर में नगर परिषद की पांच पार्किंग फिर से अलॉट की जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ढालपुर में पशु मैदान की पार्किंग, कलाकेंद्र के समीप बनी पार्किंग, मोनाल कैके के पास बनी पार्किंग, अखाड़ा बाजार में नदी किनारे बनी पार्किंग और वार्ड नंबर छह में बनी पार्किंग को फिर से अलॉट किया जाएगा।
इन सभी पार्किंग में 500 से अधिक वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में सबसे अधिक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यहां पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर पुलिस की ओर से चालान काटा जाता है। ऐसे में लोग अपने वाहन पशु मैदान वाली पार्किंग, मोनाल कैफे वाली पार्किंग और कलाकेंद्र के साथ लगती पार्किंग में लगाते हैं। पार्किंग में वाहन लगाने के लोगों से प्रति वाहन 50 रुपये फीस भी ली जाती है।
नगर परिषद कुल्लू की ओर से पार्किंगों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। सारी प्रक्रिया अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूरी होगी। नगर परिषद की पार्किंग में दो पहिया वाहन का 20, कार का 50 रुपये, जीप का 100 और बड़े वाहन का 200 रुपये शुल्क लिया जाता है। इस संबंध में नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी ने कहा कि पार्किंग को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पार्किंग को लेकर चल रही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
000