फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five ambulance workers of Sainj and Ani honored

सैंज और आनी के पांच एंबुलेंस कर्मचारी सम्मानित

Sat, 04 Sep 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Five ambulance workers of Sainj and Ani honored
कुल्लू। जिला कुल्लू के पांच एंबुलेंस कर्मचारियों को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मेरी एंबुलेंस स्वच्छ एंबुलेंस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर इन कर्मियों को सम्मान मिला है।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा और 102 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा कोरोना महामारी में जीवन रक्षक बन उभरी हैं। यह सेवा प्रदेश वासियों के लिए मुश्किल दौर में वरदान सिद्ध हो रही है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कही।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सैंज की 108 के चार और आनी की 102 एंबुलेंस के एक कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित किया। जिसमें एमएमटी नेहा, हेमराज नेगी, पायलेट मणिराम, राजेश और कप्तान राजेश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि यह सम्मान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और एंबुलेंस में स्वच्छता बनाए रखने के लिए दिया गया है। सम्मानित कर्मचारियों ने एंबुलेंस की स्वच्छता, सभी उपकरणों का सही तरीके से रखरखाव तथा दस्तावेजों को समयानुसार भरने के साथ इनकी बेहतर तरीके से देखरेख की है। कहा कि कोरोना के मुश्किल दौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नि:स्वार्थ भाव से दिन-रात सेवाएं दी हैं। इसके लिए जिले के सभी एंबुलेंस कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी आशीष शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी रवि चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed