{"_id":"68938adcc757c4b1a201914b","slug":"firstly-due-to-rain-on-top-of-that-traders-are-also-buying-less-apples-kullu-news-c-89-1-klu1001-154022-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक तो बारिश की मार, ऊपर से व्यापारी भी कम खरीद रहे सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक तो बारिश की मार, ऊपर से व्यापारी भी कम खरीद रहे सेब
Wed, 06 Aug 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिले में सेब सीजन पर पड़ रहा बरसात के मौसम में बार-बार सड़कें बाधित होने का असर
बार-बार बाधित हो रहे एनएच से परेशानी, दिन को खिल रही धूप, रात को बरस रहे बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जून के अंतिम पखवाड़े से शुरू हुआ बरसात का सिलसिला अभी तक जारी है। बरसात और कुल्लू-मंडी के बीच लगातार बाधित हो रहे एनएच का असर सेब सीजन पर देखने को मिला है। एक तरफ सेब सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है, दूसरी ओर सब्जी मंडियों में बाहरी राज्यों के व्यापारी कम माल उठा रहे हैं।
आढ़तियों के मुताबिक जो व्यापारी तीन से चार जीप सेब खरीदता था। वह अब एक से दो जीप ले रहा है। इसका असर सेब की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी में बुधवार को गाला वैरायटी का सेब 75-165 रुपये किलो, रॉयल 20 से 115 रुपये, नाशपाती 20 से 70 रुपये, टमाटर 40 से 50 रुपये और प्लम 35-80 रुपये किलो बिका।
बागवान ईशान ठाकुर, विजय कुमार, झाबे राम, अर्चित ठाकुर, मेघ सिंह, अभय कुमार और अमर चंद ने कहा कि बरसात का क्रम शुरू होने के बाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन के समय मौसम साफ रहता है और रात को बारिश होती है। लगातार बारिश होने से तुड़ान प्रभावित हो रहा है। कई जगह सड़कें बाधित होने से बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक सेब के दामों में अधिक असर नहीं है लेकिन आने वाले दिनों में सेब के दामों में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि बारिश का असर सीजन पर देखने को मिल रहा है। मंडियों में व्यापारी हैं लेकिन व्यापारी स्थिति को देखते हुए कम सेब खरीद रहा है।
--