फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   First year merit released in Kullu College

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में प्रथम वर्ष की मेरिट जारी

Wed, 17 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
First year merit released in Kullu College
18 और 19 को आकर प्रवेश करें विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में प्रथम वर्ष की मेरिट सूची को 16 जुलाई को जारी कर दिया गया है। प्रवेश प्राप्तांक मेरिट के आधार पर जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, वे कुल्लू कॉलेज में 18 और 19 जुलाई को सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर आएं और अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है वे अपने साथ एप्लीकेशन फार्म की प्रति, दसवीं, जमा दो कक्षा का प्रमाण पत्र, एससी और एसटी से संबंधित प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। विद्यार्थी को अपने दो पासपोर्ट साइज के फोटो और प्रमाण पत्रों की एक-एक प्रतियां साथ लानी अनिवार्य है। जांच कमेटी की ओर से जिन विद्यार्थियों का प्रवेश सही पाया जाएगा, उनका फीस भरने का लिंक उसके बाद ही विद्यार्थियों की आरडी में जनरेट हो पाएगा। कुल्लू कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ब्रिज बाला ने कहा कि विद्यार्थी निर्धारित दिन को महाविद्यालय में आकर प्रवेश को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed