फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Firecrackers will be sold only in Rambagh and Nehru Park.

Kullu News: रामबाग, नेहरू पार्क में ही बिकेंगे पटाखे

Tue, 29 Oct 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be sold only in Rambagh and Nehru Park.
खबर को डिजिटल में न चलाएं...
विज्ञापन

प्रशासन ने चिह्नित किए स्थान, 31 दुकानदारों को जारी किए लाइसेंस
ढालपुर के रथ मैदान में इस बार नहीं होगी पटाखों की ब्रिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली पर्व के लिए कुल्लू जिले में बाजार सज गए हैं। प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए 31 दुकानदारों को लाइसेंस प्रदान किए हैं। ये दुकानदार 31 अक्तूबर तक पटाखे बेच सकते हैं। साथ ही पटाखा बेचने के लिए स्थान भी चिह्नित किए हैं। अखाड़ा बाजार के रामबाग और सरवरी के नेहरू पार्क में ही पटाखे बेचे जा सकते हैं। इस बार दिवाली के दौरान ढालपुर के रथ मैदान में पटाखों की मार्केट नहीं सजेगी।
रथ मैदान में सरस मेला सजा हुआ है। सरस मेले में 10 राज्यों के हस्तशिल्प कलाकारों की प्रदर्शनी सजी हुई है। रथ मैदान में सरस मेला 30 अक्तूबर की शाम को समाप्त होगा। ऐसे में रथ मैदान खाली करना संभव नहीं होगा। इसलिए प्रशासन ने पटाखों के दुकानदारों को नेहरू पार्क सरवरी और अखाड़ा बाजार में ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए हैं। दिवाली पर आग की घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग के करीब 100 जवान 24 घंटे डयूटी पर तैनात रहेंगे। दमकल वाहनों को भी तैनात रखा गया है। ग्रीन पटाखों के अलावा अन्य पटाखों की ब्रिकी पर पुलिस की ओर से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विकास शुक्ला का कहना है कि अखाड़ा बाजार के रामबाग और नेहरू पार्क सरवरी में पटाखों की ब्रिकी के लिए 31 दुकानदारों को लाइसेंस दिए गए हैं। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस की ओर पटाखा बेचने वालों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
रात 8 से 10 बजे तक ही जला सकेंगे ग्रीन पटाखे
दीपावली की रात लोग 8:00 से 10:00 बजे के बीच ही ग्रीन पटाखे जला जा सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार साइलेंस जोन अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्र, शैक्षणिक संस्थान परिसर के 100 मीटर के दायरे में पटाखे फोड़ने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed