{"_id":"694d6c7032994b73f907bf26","slug":"fire-incidents-took-away-homes-and-the-sky-of-dreams-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165004-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आग की घटनाओं ने छीना घर और सपनों का आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आग की घटनाओं ने छीना घर और सपनों का आसमान
Thu, 25 Dec 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
साल 2025 में 18.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर राख, जल गई जिंदगी भर की कमाई
तांदी-झनियार गांवों के साथ 14 घरों, एक-एक दुकान, कॉटेज, होम स्टे व होटल में भड़की आग
राजीव नैय्यर
कुल्लू। साल 2025 कुल्लू के लिए आग का साल बनकर उभरा। दो गांव पूरी तरह जलकर राख हो गए। 14 घर, होटल, कॉटेज और दुकानों में भीषण अग्निकांड हुआ। कुल 18.19 करोड़ रुपये की संपत्ति लपटों में समा गई।
कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे ठंड काटनी पड़ी। उनका जीवनभर का कमाया धन राख हो गया। साल की शुरुआत ही तांदी गांव में आग से हुई। इसके बाद झनियार समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार अग्निकांड ने लोगों की जिंदगी में कहर बरपाया। दमकल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छह दमकल चौकियों में पांच में बड़ी घटनाएं हुई हैं। इससे न सिर्फ आर्थिक, बल्कि सामाजिक और मानसिक क्षति भी हुई।
सबसे अधिक नुकसान दमकल चौकी बंजार के तहत हुआ है। बंजार में तांदी और झनियार गांव तथा तीन मकान बढ़ी घटनाओं में शामिल हैं। उपमंडल में इस साल अग्निकांड की पांच बड़ी घटनाएं हुई हैं। इनमें 12.69 करोड़ की संपत्ति जल गई है। तांदी और झनियार गांव पूरी तरह जल गए हैं।
विज्ञापन
उपमंडल कुल्लू के तहत दमकल चौकी जरी के दायरे में 2.55 करोड़ की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी। कसोल में एक होटल के अलावा शांगचन, कटागला, मणिकर्ण, बरशैणी और ड़ढ़ेई में एक-एक मकान आग की चपेट में आया। दमकल चौकी मनाली के अंतर्गत इस साल 1.80 करोड़ की संपत्ति आग में राख हो गई। इनमें जगतसुख में कॉटेज, प्रीणी में गेस्ट हाउस और करजां और बुरूआ में एक-एक मकान शामिल हैं। दमकल चौकी लारजी के तहत 85 लाख की संपत्ति अग्निकांड की भेंट चढ़ी। इसमें खैन धाऊगी और धाऊगी में एक-एक मकान व सैंज में दुकान जली है। दमकल चौकी पतलीकूहल के तहत दो घटनाओं में नथान व नगरू धाम में एक-एक मकान जले हैं। उपरोक्त सभी वे घटनाएं हैं जो बढ़े स्तर पर नुकसान के चलते चर्चाओं में रहीं। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि इस साल छह में से पांच दमकल चौकियों में अग्निकांड की बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। इन घटनाओं में करीब 18.19 करोड़ की संपत्ति आगम की भेंट चढ़ी है।
--
अग्निकांड से हुई थी साल के पहले दिन ही शुरुआत
जिले में इस साल की शुरुआत अग्निकांड से हुई थी। लोग नववर्ष का जश्न मना रहे थे और तांदी गांव में आग भड़क गई थी। 21 दिसंबर और एक जनवरी की मध्य रात्रि को गांव के 16 घर जल गए थे। अन्य घरों को बचाने के लिए कई मकानों को तोड़ना पड़ा था। नवंबर में झनियार गांव में आग से कई घर राख हो गए हैं।