फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire in the kitchen built on top of a five-storey house

पांच मंजिला मकान के ऊपर बनी किचन में लगी आग

Sun, 06 Mar 2022 07:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Fire in the kitchen built on top of a five-storey house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। शहर के गांधीनगर स्थित पांच मंजिला भवन के ऊपर बनी रसोई में आग भड़क गई। आग बुझाते समय पति-पत्नी झुलस गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने एक करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया। भवन में करीब 1.20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
गांधीनगर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पांच मंजिला भवन के ऊपर बनी रसोई से आग की लपटें निकलती देखी। इसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक राज कुमार और उनकी पत्नी आरती व अन्य लोग ऊपरी मंजिल में पहुंचे। आग को बुझाने का प्रयास किया गया। पति और पत्नी दोनों आग बुझाते समय झुलस गए। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था। पांच मंजिला भवन के साथ बने अन्य घर भी आग की चपेट में आ सकते थे। अग्निशमन विभाग कुल्लूू के प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि गांधीनगर में आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग की घटना में करीब 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एक करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया है।
विज्ञापन

गड़सा के शियाह में गोशाला जलकर राख
कुल्लू। भुंतर की गड़सा घाटी के हवाई शियाह गांव में रविवार को गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। इसमें लाखों के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने गोशाला में बंधे पशुओं को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चला है। प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed