फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire in one and a half storey house in Baran

बराण में डेढ़ मंजिला मकान में लगी आग

Sat, 22 Jan 2022 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Fire in one and a half storey house in Baran
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के मनाली के साथ लगते बराण गांव में डेढ़ मंजिला मकान में आग लग गई। इससे आभूषणों के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे बराण स्थित 18 मील में कमला देवी के डेढ़ मंजिला मकान में आग लग गई। बताया कि वह अपनी बेटी और दमाद के साथ संयुक्त परिवार में रहती हैं। काष्ठकुणी शैली के मकान में सभी सोए थे तो देर रात एक कमरे से धुआं निकलते देखा। साथ ही जलने की बदबू भी आ रही थी। जब वह कमरे में गए तो देखा कि आग लगी थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मकान में भड़की आग को पड़ोसियों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मिलकर बुझाया। सोने-चांदी के गहनों के साथ अंदर रखा सामन जल गया है। इसके अलावा कई जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। उधर, अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी दीपक ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने रात को साथ लगते दो होटल और एक अन्य दुकान को जलने से बचाया है। इनकी कीमत करीब 50 लाख है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed