फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire broke out while heating food, youth burnt to death

Kullu News: खाना गर्म करते समय लगी आग, युवक झुलसा

Fri, 26 Apr 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out while heating food, youth burnt to death
फोटो सहित.............
विज्ञापन

डोभी निवासी को कुल्लू अस्पताल में किया भर्ती
भुट्टी कॉलोनी में गोशाला में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में वीरवार रात को आग की दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। पतलीकूहल पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवक झुलस गया है जबकि भुंतर थाना के अंतर्गत भुट्टी कॉलोनी में एक गोशाला में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम ने रात को आग पर काबू पाया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 1:30 बजे नरेंद्र नेगी पुत्र जयचंद नेगी, निवासी डोभी, तहसील मनाली घर में एलपीजी स्टोव पर खाना गर्म कर रहा था। इस दौरान लाइटर से कुछ समय तक गैस नहीं जली। जब लाइटर से आग निकली तो फैली गैस में आग लग गई। इससे नरेंद्र नेगी चपेट में आकर झुलस गया। युवक के हाथ झुलस गए हैं। बाद में उसे परिजनों ने उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया।
विज्ञापन

दूसरा मामला भुंतर पुलिस थाना के तहत वीरवार रात करीब 1:45 बजे पेश आया। भुट्टी कॉलोनी के पास चंदे राम निवासी भुट्टी कॉलोनी, तहसील भुंतर जिला कुल्लू के गोशाला में आग लग गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर गाड़ी लेकर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया गया। आग की घटना में हजारों रुपयों का नुकसान आंका गया है। इसमें किसी पशुधन का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू प्रेम सिंह ने कहा कि विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि युवक का कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed