फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire broke out in three and a half storey house in Bhaltha

भालठा में साढ़े तीन मंजिला मकान में लगी आग

Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three and a half storey house in Bhaltha
भालठा गांव में साढे तीन मंजिला मकान में भड़की आग को बुझाते दमकल कर्मी। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले की लगघाटी के भालठा गांव में साढ़े तीन मंजिला मकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने मकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
दमकल विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इससे मकान की ढाई मंजिल को जलने से बचाया गया है। हालांकि अग्निकांड की इस घटना में मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से जल गई है। इससे करीब आठ लाख रपुये का नुकसान हुआ है, जबकि साथ लगते पांच मकानों समेत 80 लाख रुपये की संपत्ति को भी जलने से बचा लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लगघाटी के भालठा गांव में सुबह 7:15 बजे साढ़े तीन मंजिला मकान में आग लगी। यह मकान दो भाइयों का है। आग लगने पर दो परिवार के लोग घर में ही थे। उनको जैसे ही आग लगने का पता चला तो सब जान बचाने के लिए बाहर दौड़े। साथ ही मकान की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें निकलता देख ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। विभागीय टीम और ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद मकान की निचली ढाई मंजिल को जलने से बचाया गया है। उधर, दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन सरनपत बिष्ट ने कहा कि भालठा में टहल सिंह और बीर सिंह के संयुक्त मकान में आग लगी है। ऊपरी मंजिल के चार कमरे राख हुए हैं। आग लगने से करीब आठ रुपये लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed