फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire breaks out in the hills, poses a threat to the village

Kullu News: पहाड़ी में भड़की आग, गांव को बनी खतरा

Sat, 11 Jan 2025 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Jan 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the hills, poses a threat to the village
सैंज घाटी के शफाड़ी गांव के समीप पहुंची जंगल में लगी आग।-वीडियोग्रैब
पहाड़ी में भड़की आग, गांव को बनी खतरा
विज्ञापन

कुल्लू/न्यूली। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार की शफाडी गांव के साथ लगती पहाड़ी में आग भड़क गई। शफाडी गांव के नीचे पहाड़ी में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग गांव तक पहुंच गई।
ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पहाड़ी में भड़की आग पर काबू पाया और किसी तरह आग को गांव तक पहुंचने से बचाया। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर के समय देहुरीधार पंचायत की शफाडी गांव के साथ लगती पहाड़ी में आग लगी। घासनी होने के कारण आग पहाड़ी में तेजी से फैली, जिससे वन संपदा के अलावा ग्रामीणों के सैकड़ों सेब के छोटे-बड़े पेड़ आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधन और राजस्व विभाग को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके लिए रवाना हुई। सड़क से जिस स्थान पर आग लगी है। वहां से सड़क कई किलोमीटर दूर है। ऐसे में ग्रामीणों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण आलम चंद, मोहर सिंह, निरत राम, सूरत राम ने कहा कि शुक्रवार को शफाडी की पहाड़ी में आग लगने से वन संपदा के साथ ग्रामीणों के सेब के पेड़ भी झुलस गए हैं। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार सैंज नरेंद्र ने कहा कि राजस्व विभाग के पटवारी को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर, जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते रामशिला में वैष्णो माता मंदिर के पीछे जंगल में आग भड़की है। आगजनी की इस घटना में कई हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed