फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire breaks out in restaurant in Katagla, causing loss of Rs 30 lakh

Kullu News: कटागला में रेस्तरां में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Wed, 01 Oct 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in restaurant in Katagla, causing loss of Rs 30 lakh
कटागला में रेस्तरां में लगी आग के बाद जला हुआ सामान। संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के कटागला में मंगलवार सुबह एक रेस्तरां में आग लग गई। आग की इस घटना में 30 लाख का नुकसान हुआ है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कसोल के समीप कटागला में सुबह करीब पांच बजे एक रेस्तरां में अचानक चिंगारी भड़क उठी। देखते ही देखते ही रेस्तरां में रखा सारा सामान आग की चपेट में आया। आग लगने के बाद यहां लोग नींद से जागे। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी वाला माहौल रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाया। जिस होटल का यह रेस्तरां था, उसमें पर्यटक नहीं ठहरे थे। नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने कहा कि आग की सूचना के बाद मैंने स्वयं कटागला में घटनास्थल का माैका किया। आग की घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed