फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident

सिलेंडर फटने से ढाई मंजिला मकान राख

Fri, 15 Apr 2016 06:21 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 15 Apr 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
accident
आग लगने से लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

मणिकर्ण घाटी के चौंग (छांयटी पांदे) में सिलेंडर के धमाके से एक ढाई मंजिला काष्ठकुणी शैली का मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग की यह घटना शुक्रवार करीब 12 बजे के आसपास घटी। जिसमें सात परिवार बेघर हो गए। घटना में करीब 80 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। हादसे में सभी परिवार सदस्य सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब 12 बजे छांयटी पांदे नामक स्थान पर खाना बनाते समय एक घर में सिलेंडर लीक हो गया और जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन


धमाके के साथ आग की चिंगारियां चारों तरफ फैली और घर आग की आगोश में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते मकान पूरी तरह से राख के ढेर में तबदील हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी और पानी डालने की कोशिश की, लेकिन बेकाबू आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिला मुख्यालय कुल्लू से दमकल वाहन पहुंचने तक मकान आधा से ज्यादा जलकर राख हो गया। ढाई मंजिला मकान में 21 कमरे थे। जिसमें सात परिवार रहते थे। घटना में करीब 80 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आगजनी में जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन परिवार की घर संपत्ति पूरी तरह से राख हो चुकी है। आगजनी ने परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया है।  जलकर राख हुआ घर चौंग के छांयटी पांदे निवासी नेक राम, दविंद्र कुमार, दोत राम, थरी लाल, प्यारे लाल, पूर्ण चंद और बालमुकंद का सांझा मकान था। इस संबंध में तहसीलदार भुंतर एसपी जसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही फाटी के हल्का पटवारी को मौके लिए भेजा गया। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को फिलहाल 21 कंबल, 21 चादरें सहित अन्य खाद्य सामग्री भेज दी गई है। दमकल विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गा दास ने बताया कि घटना में काफी नुकसान हुआ है। उनका वाहन एक बजे के करीब मौके पर पहुंचा था। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed