{"_id":"68431cc73447cada7c08c41a","slug":"fight-between-tourists-over-pass-nh-jammed-ambulance-stuck-for-half-an-hour-kullu-news-c-89-1-klu1002-149276-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पास को लेकर पर्यटकों के बीच मारपीट, एनएच जाम, आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पास को लेकर पर्यटकों के बीच मारपीट, एनएच जाम, आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस
Fri, 06 Jun 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
काजा के हुर्लिंग की घटना, एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर केस, 64,500 का चालान
एंबुलेंस चालक की सूचना मिलने के बाद बीएमओ काजा ने पुलिस में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ग्रांफू-समदो एनएच-3 पर उपमंडल काजा के हुर्लिंग में दो वाहनों में सवार पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही।
इस बीच, काजा से रेफर मरीज को लेकर शिमला जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बताया जा रहा है पास देने को लेकर दोनों पर्यटक वाहनों के चालक आपस में उलझ गए थे। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। उधर, बीएमओ की शिकायत के बाद पुलिस ने एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना वीरवार देर शाम की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सड़क से करीब आधा घंटा तक वाहनों की रफ्तार थमी रही।
जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक की सूचना पर बीएमओ काजा बृजेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नंबर के आधार पर दोनों वाहनों का 64 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। दरअसल, पास देने को लेकर टेंपो ट्रैवलर और फॉर्च्यूनर में सवार पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई थी। उधर, एंबुलेंस के फंसे होने की जानकारी मिलने पर बीएमओ डाॅ. बृजेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर और फॉर्च्यूनर वाहन चालकों का 64 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है। फॉर्च्यूनर के चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185, 194 ई 100(2), 182 (4), 190 (2) और 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 44 हजार रुपये और टेंपो ट्रैवलर वाहन चालक का 196, 111, 182 ए (4) और 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 20 हजार 500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
उधर, बीएमओ काजा बृजेश शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस चालक ने घटना की सूचना दी थी। बताया कि पर्यटकों और वाहन चालकों की इस हरकत से मरीज के प्राण संकट में पड़ सकते थे।
--