{"_id":"62334267d699c715df68bb56","slug":"festival-kullu-news-sml4028855125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल के दो साल बाद खूब उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल के दो साल बाद खूब उड़ा गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/मनाली। कोरोना काल के दो साल बाद कुल्लू और मनाली में खूब गुलाल उड़ा। लोगों ने जमकर रंग उड़ाया। परंपरा के अनुसार कुल्लू में होली पर्व एक दिन पहले बनाया जाता है। वीरवार सुबह से ही शहर में गुलाल उड़ना शुरू हो गया। कहीं डीजे तो कही ढोल नगाड़ों पर लोगों ने जश्न मनाया। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में डीजे की धुन पर सैकड़ों युवाओं ने एक साथ होली मनाई।
रघुनाथ की नगरी में होली का रंग लगाने का सिलसिला सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक शहर में रंग लगाने के लिए कई टोलियों ने घरों से निकली और जगह-जगह दस्तक दी। कई जगह यह टोलियां पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ होली मनाने निकली। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर, सरवरी, लोरन, गांधीनगर के अलावा बंजार, मनाली, भुंतर, आनी, निरमंड, सैंज, नग्गर में डीजे और वाद्ययंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया।
शहर में वैरागी समुदाय के लोगों ने भी पारंपरिक होली गीत गाकर खूब समा बांधा। सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ के मंदिर में छड़ीबरदार महेश्वर सिंह सहित कई लोगों ने होली पर नाच गान किया। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि लोगों ने मंदिरों में अपने आराध्य देवी-देवताओं को रंग चढ़ाने के बाद लोगों ने होली का रंग लगाया है। इस मौके पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एडीएम प्रशांत सरकैक, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, अधीक्षक अभियंता केके शर्मा, अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा, विनय हाजरी, अरुण शर्मा, डॉ. अतुल गुप्ता, नप अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत मौजूद रहे।