{"_id":"6a46a331faab3d83650c4b05","slug":"fertilizer-booking-to-be-done-via-ffs-ritu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-180458-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएफएस के माध्यम से होगी खाद बुकिंग : ऋतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएफएस के माध्यम से होगी खाद बुकिंग : ऋतु
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए नई डिजिटल प्रणाली लागू कर दी गई है। अब किसान घर बैठे ही उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) एप का उपयोग करना होगा।
कृषि उपनिदेशक कुल्लू डॉ. ऋतु गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय उर्वरक विक्रय प्रणाली के तहत कुल्लू जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। जिले में यह नई व्यवस्था दो जुलाई से लागू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पूरी प्रणाली डिजिटल और क्यूआर कोड आधारित होगी। किसान को सबसे पहले एप पर अपनी भूमि और फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद वह अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक और अधिकृत विक्रेता का चयन कर बुकिंग कर सकेगा। बुकिंग पूरी होने पर किसान को एक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। इसके बाद वह दो दिनों के भीतर चयनित विक्रेता के पास जाकर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन के माध्यम से क्यूआर कोड सत्यापित कर खाद प्राप्त कर सकेगा। संवाद