फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers protest against eviction, memorandum submitted to Tehsildar

Kullu News: बेदखली के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Wed, 12 Feb 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Feb 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against eviction, memorandum submitted to Tehsildar
किसान सभा की मांग, लघु किसानों और भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करवाए सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सरकार लघु किसानों और भूमिहीनों को दो बिस्वा से पांच बीघा तक भूमि उपलब्ध करवाए। इसके लिए हिमाचल किसान सभा ने सैंज के तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है। वहीं, सरकार की बेदखली नीति के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसान सभा के बंजार खंड अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा कि सरकार प्रदेश में किसानों की भूमि से बेदखली कर रही है। इस नीति को सरकार तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।

विधानसभा में सरकार ऐसी नीति बनाए, जिससे लघु एवंं भूमिहीन किसानों को पांच बीघा तक भूमि प्रदान करें। इससे गरीब किसान खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे। सभा के राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम 1980 को सशोधित करने की जरूरत है, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। सचिव मोती राम कटबाल ने कहा सभी गरीबों, भूमिहीनों और किसानों को अपने हकों को लेकर लामबंद होना होगा और हकों के लिए संघर्षों की राह अख्तियार करनी पड़ेगी। कहा कि आगामी मार्च माह में किसान हजारों की संख्या में राजधानी शिमला कूच करेंगे और विधानसभा का घेराव कर अपने पक्ष में नीति बनाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed