फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   farmers no getting respected prises of crops in kullu said umesh

फसल के उचित दाम न मिलने से नुकसान: उमेश

Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
farmers no getting respected prises of crops in kullu said umesh
कुल्लू। किसानों को उनकी फसल का लागत के आधार पर मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान मूल्य निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसानों के पक्ष में सरकार ने कोई ठोस निर्णय अभी तक नहीं लिया है। जिसके कारण किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम न मिलने से नुकसान हो रहा है। व्यापारी मर्जी के दामों में फसल को खरीद रहे हैं। ऐसे में किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह बात भारतीय किसान संघ के प्रदेश सचिव उमेश सूद ने कही। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा हैं। जिसमें किसानों की फसलों पर लागत का 50 फीसदी लाभ देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उमेश सूद ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दस जनवरी तक जिला के सभी खंडों के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया। जिसमें किसानों को फसलों की बेहतर पैदावार की तकनीक बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उनकी परेशानियों को जाना। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फसलों पर किसानों को अधिक व्यय करना पड़ता है, लेकिन फसल के दाम कम मिलने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। कहा कि किसान संघ सरकार से फसलों की लागत के आधार पर उसका 50 फीसदी तक का लाभ किसान को देने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed