फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers are getting better prices for peas

Kullu News: किसानों को चोखे मिल रहे मटर के दाम

Sun, 21 Apr 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 21 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers are getting better prices for peas
भुंतर (कुल्लू)। जिले में हरे मटर की फसल तैयार हो गई है। किसान हरे मटर को बेचने के लिए सब्जी मंडी भुंतर, अखाड़ा बाजार, टकोली आदि में ला रहे हैं। मटर के दामों में एक सप्ताह के बाद पांच रुपये तक का उछाल आया है। पिछले एक सप्ताह से हरा मटर 40 रुपये प्रतिकिलो के आसपास तक बिक रहा था।
विज्ञापन

रविवार को सब्जी मंडी भुंतर में हरा मटर 45 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। हरे मटर के दाम अच्छे मिलने से किसानों को फायदा मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में मटर की फसल लगभग समाप्त हो गई है। ऐसे में कुल्लू में तैयार होने वाले मटर की मांग बढ़ने लगी है। व्यापारी भी इसे खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। आने वाले दिनों में मटर के दामों में और उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन


घाटी के किसान रेवत राम ठाकुर, मोहर सिंह, मनोज शर्मा और सन्नी ठाकुर ने कहा कि रबी फसल के साथ कुल्लू के किसान मटर की बिजाई भी खूब करते हैं। मटर से किसान चोखी कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी निचले क्षेत्रों में मटर के तुड़ान ने रफ्तार पकड़ी है। मई के पहले सप्ताह में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तुड़ान शुरू होगा। ऐसे में सब्जी मंडी में आने वाली खेप में दोगुना इजाफा होगा। टमाटर, फूलगोभी के बाद कुल्लू जिले में मटर भी प्रमुख नगदी फसल है। जिले में करीब 2500 हेक्टेयर भूमि पर मटर का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
मटर के दामों में तेजी आई है। पिछले सप्ताह मटर 40 रुपये तक बिक रहा था। रविवार को 45 रुपये प्रतिकिलो तक मटर बिका है। आने वाले दिनों में मटर के दामों में और अधिक इजाफा होगा, जिसका फायदा कुल्लू के किसानों को मिलेगा।
-मानस कुमार सूद, आढ़ती सब्जी मंडी भुंतर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed