फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers affected by the Rampur project will stage a protest tomorrow to demand royalty and compensation.

Kullu News: रामपुर परियोजना से प्रभावित किसान कल करेंगे प्रदर्शन, रॉयल्टी और मुआवजे की उठाएंगे मांग

Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers affected by the Rampur project will stage a protest tomorrow to demand royalty and compensation.
किसान सभा ने निरमंड में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का किया एलान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी ने 25 अगस्त को निरमंड में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है। यह प्रदर्शन परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर किया जाएगा। इसमें गड़ेच, बाहवा, बाड़ी, कशोली, पोषना, ब्रो, जगातखाना, तुनन, बखन, खरगा और कुशवा जैसी कई पंचायतों के किसान शामिल होंगे।
हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद और जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने बताया कि रामपुर परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में पूरा हो गया था। इसके बाद परियोजना से बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया था। बिजली उत्पादन का एक फीसदी रॉयल्टी के तौर राशि पर प्रभावित परिवारों को हर वर्ष मिलनी थी। यह राशि अभी तक केवल वर्ष 2019-20 तक ही दी गई है। शेष वर्षों की रॉयल्टी प्रभावित परिवारों को नहीं मिली है। इसके अतिरिक्त, परियोजना के निर्माण के दौरान धूल से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा भी लंबित है। वर्ष 2012-13 और 2013-14 का यह मुआवजा भी प्रभावित परिवारों को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। किसान सभा के महासचिव प्रेम चौहान ने कहा कि परियोजना से प्रभावित पंचायतों के किसानों को हर साल रॉयल्टी मिलने की उम्मीद थी। यदि यह पैसा समय पर नहीं मिलेगा, तो वे अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे कर पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, ऊर्जा विभाग और प्रशासन लोगों को ठगने का काम कर रहा है। किसान सभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आम जनता को संगठित करते हुए संघर्ष जारी रखेगी जब तक किसानों की मांगों को हल नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि निरमंड में होने वाले इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में किसानों को एकजुट किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। किसान सभा ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article