फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eyes of 237 patients examined in five days

Kullu News: पांच दिन में जांचीं 237 मरीजों की आंखें

Wed, 26 Feb 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Eyes of 237 patients examined in five days
रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों ने किया उपचार
विज्ञापन

26 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन, लोगों को घर-द्वार मिली सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में मरीजों की आंखों की जांच की गई। एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अस्पताल में सेवाएं दीं। पांच दिन तक चिकित्सकों ने 237 मरीजों का उपचार किया।
26 मरीजों के मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों के ऑपरेशन भी मौके पर किए। रायसन में एम्स के चिकित्सकों की सेवाएं देना सैकड़ों मरीजों के लिए राहत बना। मरीजों को उपचार के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ा, उन्हें घर-द्वार ही एम्स के उपचार की सुविधा मिली।
विज्ञापन

नेत्र अस्पताल रायसन समय-समय पर मरीजों के उपचार के लिए विशेष जांच शिविर लगाता है। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाता है। चिकित्सक मरीजों का उपचार और ऑपरेशन करते हैं। मरीजों को घर-द्वार के पास नेत्र रोगों से संबंधित उपचार की सुविधा मिलती है। नेत्र अस्पताल रायसन के प्रभारी डॉ. डेनियल ने कहा कि डॉ. राजेंद्रा प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पांच दिन तक अस्पताल में आकर विशेष नेत्र शिविर में सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन और उपचार की सुविधा दी गई। उन्होंने कहा कि पांच दिन में 237 मरीजों का उपचार करने के साथ 26 के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed