फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Explained through drama, don't use single use plastic

Kullu News: नाटक से समझाया, सिंगल यूज प्लास्टिक को करें न

Fri, 27 Sep 2024 04:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Explained through drama, don't use single use plastic
विद्यार्थियों ने रोचकता से प्रस्तुत किया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। एनएचपीसी की पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-दो में स्वच्छता ही सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा के बारे में जागरूकता का संदेश दिया।

छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता यह संदेश बड़े ही रोचक अंदाज से दिया। उन्होंने संदेश में यह बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को न कहें और प्लास्टिक और पॉलिथीन का कम से कम उपयोग करें। जितना संभव हो सके, पारंपरिक जूट के बैग का उपयोग करें। इससे पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस दौरान एनएचपीसी के जनसंपर्क उपप्रबंधक गुंडाला श्रीनिवासु, विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed