{"_id":"6501f454a6d9c09505053d87","slug":"experts-will-treat-people-at-door-to-door-kullu-news-c-89-1-ssml1015-6883-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विशेषज्ञ घर-द्वार करेंगे लोगों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विशेषज्ञ घर-द्वार करेंगे लोगों का इलाज
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के पांचों चिकित्सा खंडों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। मरीजों को आयुष्मान भव: अभियान का आशीर्वाद मिलेगा और घर-द्वार मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य मेले भी हर खंड में आयोजित किए जाएंगे।
यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कही। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को आयुष्मान भव: अभियान की देशभर में वर्चुअल माध्यम से शुरुआत कर दी है। देश स्तर पर राष्ट्रपति और प्रदेश स्तर पर राज्यपाल ने इसका उद्घाटन किया गया। वहीं, जिला कुल्लू में भी इसका विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम वुर्चअल माध्यम से एनआईसी सभागार में देखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयुष्मान भव: अभियान जिला कुल्लू में भी प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा। यह अभियान चार चरणों में पूरा किया जाएगा, जिनमें पहला चरण सेवा पखवाड़ा, दूसरा चरण आयुष्मान आपके द्वार, तीसरा चरण आयुष्मान मेला और अंतिम चरण आयुष्मान सभा रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
दूसरे चरण में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाई जाएगी। तीसरे चरण में सोमवार से शुक्रवार तक गंभीर बीमारियों के मरीजों की पहचान घरद्वार जाकर की जाएगी और शनिवार को मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार करेगी तथा अंतिम चरण में सभाओं का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी पदम नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-संवाद