{"_id":"68091d8511e6149bed099bed","slug":"exhibition-of-500-books-organized-in-student-school-kullu-news-c-89-1-ssml1015-146124-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छात्र विद्यालय में लगाई 500 पुस्तकों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छात्र विद्यालय में लगाई 500 पुस्तकों की प्रदर्शनी
Wed, 23 Apr 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बताया जीवन में पुस्तक का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद बाल कृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में विश्व पुस्तक दिवस मनाया। कार्यक्रम में एक विशेष पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फतेह नेगी ने मुख्यातिथि रहे।
मुख्यातिथि ने सबसे पहले पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों दर्शन शास्त्र, जीवनी, ऐतिहासिक विषयों, धार्मिक और बच्चों की कहानियों पर आधारित 500 पुस्तकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम समन्वयक स्मृति पॉल ने कहा कि इस दिवस की प्रासंगिकता तभी है, जब हम पुस्तकों को अपना साथी मानते हुए पुस्तकालय की पुस्तकों का नियमित रूप से अध्ययन करेंगे।
अध्यापिका स्वप्ना कुमारी ने बच्चों को अभिप्रेरित करते हुए जीवन में पुस्तकों के महत्व समझाया। 11वीं के छात्र आदित्य ने भागवत गीता के अध्ययन से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यातिथि फतेह नेगी ने पुस्तकों को हमारा सच्चा साथी बताया। उधर, प्रधानाचार्य प्रकाश ने सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रवक्ता स्मृति कात्यायन, राजपाल, असीम राणा, आशा शर्मा, छाया राणा, प्रीति , संगीता, कंचन, रमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--