{"_id":"68505921ec411c37440b936c","slug":"exhibition-and-rath-maidan-gates-closed-for-four-months-home-guards-also-deployed-kullu-news-c-89-1-klu1002-150036-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार महीने के लिए प्रदर्शनी और रथ मैदान के गेट बंद, होमगार्ड भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार महीने के लिए प्रदर्शनी और रथ मैदान के गेट बंद, होमगार्ड भी तैनात
Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैदान के कुछ गेट पर लगाया ताला, अन्य को फ्लैक्स को रस्सी से बांधकर किया बंद
दशहरा उत्सव के लिए मैदान को हरा-भरा बनाने के लिए बंद किए मैदान के गेट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक प्रदर्शनी और रथ मैदान के गेट आम जनता के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब चार महीने तक कोई भी व्यक्ति इन मैदानों में नहीं जा पाएगा। मैदान में कोई न घुसे, इसके लिए बाकायदा होमगार्ड तैनात किया गया है।
मैदान में प्रवेश करने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। कुछ गेट पर ताले लगा दिए गए हैं। कुछ गेट में पुराने फ्लैक्स को रस्सी और धागों से बांधकर रास्तों को बंद कर दिया है। मैदान को आम जनता के लिए बंद करने को लेकर हालांकि किसी तरह का कोई बोर्ड या सार्वजनिक चेतावनी नहीं लगाई गई है। रास्तों को बंद करने को लेकर तर्क दिया जा रहा है कि दशहरा उत्सव के लिए मैदान को हरा-भरा किया जाना है। इसके चलते इन दोनों मैदानों को बंद कर दिया गया है।
--
वरिष्ठ नागरिक काॅर्नर भी बंद
प्रदर्शनी मैदान में 25 लाख रुपये से अधिक का धन खर्च कर एक तरफ वरिष्ठ नागरिक काॅर्नर और इसके दोनों तरफ झरने बनाए गए हैं। मैदान बंद होने से यहां तक वरिष्ठ नागरिक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए बनाए झरने भी बंद पड़े हैं। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि अगर मैदान को ऐसे ही बंद करना था तो वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की सुविधा देने के नाम पर इतना धन खर्च करने की क्या जरूरत थी। कायदे से वरिष्ठ नागरिकों को यहां तक पहुंचने के लिए रास्ता सुगम होना चाहिए था, लेकिन यहां उल्टा रास्ता ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
--
सेल्फी स्पाॅट भी बंद
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मैदान में सेल्फी स्पॉट भी बनाया गया है, जिससे पर्यटक मैदान के छोर में बैठकर कुल्लू की वादियों को अपने मोबाइल फोन में कैद कर सकें, लेकिन पर्यटक और स्थानीय लोग इसकी सुविधा नहीं ले पा रहे हैं।
--
दोनों मैदानों को दशहरा उत्सव के लिए घास उगाने और मरम्मत कार्य को लेकर बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस कारण अक्तूबर तक दोनों मैदान बंद रहेंगे। - अनुभव शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू