फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tex

टैक्स चोरी के मामले बढ़े, दो दिन में चार लाख जुर्माना

Sat, 01 Oct 2016 10:15 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 01 Oct 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
tex
money - फोटो : Getty Images

दशहरा उत्सव के चलते कुल्लू जिला में टैक्स चोरी के मामले बढ़ गए हैं। जिन पर आबकारी एवं कराधान विभाग नियमित रूप से रोजाना शिकंजा कस रही है। पिछले दो दिनों में टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर विभागीय टीमों ने कार्रवाई की। दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीमें जिले भर में सक्रिय हैं। पिछले दो दिनों में विभागीय टीमों ने भुंतर से मनाली तक टैक्स चोरी के करीब आठ मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए जिलाभर में जगह-जगह नाका लगाकर वाहन चेक किए। जिला के प्रवेश द्वार बजौरा, भुंतर व मनाली में दबिश देकर टैक्स में गड़बड़ी पर कार्रवाई की। पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में इन दिनों दशहरा उत्सव की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से भारी मात्रा में रोजाना सामान कुल्लू पहुंच रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग टीमें विभिन्न जगहों में नाका लगाकर ट्रांसपोटरों की चेकिंग कर रही है। रोजाना हो रही कार्रवाई से कारोबारोरियों में हड़कंप मचा हुुआ है। निरीक्षण के दौरान बिना बिल व बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय टीमों ने पिछले दो दिनों में चार लाख रुपये जुर्माना किया।  इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों में दबिश के दौरान अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। दशहरा उत्सव को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग का अभियान जारी है। विभाग के अनुसार बाहरी राज्यों से बिना बिल आ रहे सामान पर कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई चोरी छिपे बिना बिल का सामान लेकर दशहरा उत्सव में पहुंचता तो बाद में विभागीय टीमें दशहरा मेला मैदान में भी दबिश देकर चेकिंग करेगी और टैक्स चोरी पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed