{"_id":"5fc8ed328ebc3e9b850588ac","slug":"exam-kullu-news-sml3533353101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्जी से परीक्षा स्थगित करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने मानी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्जी से परीक्षा स्थगित करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने मानी गलती
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाहलमा में मर्जी से परीक्षा स्थगित करने मामले में स्कूल प्रबंधन ने गलती मान ली है। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल-स्पीति को लिखित जवाब में भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कबूली।
गौरतलब है कि इस मामले को लेकर शिक्षा निदेशालय ने भी संज्ञान लिया था। निदेशालय ने शिक्षा उपनिदेशक लाहौल-स्पीति से इसकी रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद शिक्षा उपनिदेशक ने वीरवार को जाहलमा स्कूल प्रबंधन को जवाब-तलबी के लिए कार्यालय बुलाया था।
नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय के परीक्षा अपनी मर्जी से स्थगित किए जाने के संदर्भ पर पूछे जाने पर प्रबंधन ने दलील दी कि ऑनलाइन परीक्षा करवाने में इंटरनेट की समस्या रही। जबकि परीक्षा ऑफलाइन ही करवाई जानी थी। प्रबंधन ने मर्जी से इसे स्थगित कर दिया। शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि लापरवाही को लेकर स्कूल प्रशासन का उन्हें यह जवाब मिला है। प्रबंधन ने गलती कबूल की है। इसके साथ ही भविष्य में कभी भी ऐसी गलती न करने की हामी भरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। बुधवार को ही शिक्षा निदेशालय से ज्वाइंट डायरेक्टर प्रमोद चौहान ने इस संदर्भ में जवाब मांगा था। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बड़ी लापरवाही है।